भगवान बिरसा मुंडा जयंती मनाई गई: आदिवासी गौरव दिवस: कॉलेज के छात्रों ने मनाई बिरसा मुंडा जयंती

[ad_1]
छतरपुर28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राजनगर शासकीय नवीन कॉलेज में आदिवासी गौरव दिवस के रूप में भगवान बिरसा मुंडा जयंती मनाई गई। यह कार्यक्रम प्राचार्य डाॅ. मीनाक्षी नोरके के निर्देश, डाॅ. मोनिका सिंह की अध्यक्षता और बृजराज सिंह क्रीड़ा अधिकारी के संयोजन में मनाया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में इनके योगदान को रेखांकित किया। इसके साथ ही डॉ. मोनिका सिंह, बृजराज सिंह और स्वामीदीन प्रजापति अपने भी आपने विचार रखें।
बिरसा मुंडा जयंती दिवस के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान संदीप घोष और द्वितीय स्थान संजू रजक ने प्राप्त किया। जिन्हें प्राचार्य ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के अंत में डाॅ. निशा दीक्षित ने आभार प्रकट किया।
खबरें और भी हैं…
Source link
Follow Us