बुधवार भस्म आरती दर्शन: भगवान महाकाल के मस्तक पर ॐ और त्रिपुण्ड के साथ पुष्प अर्पित कर राजा स्वरूप श्रृंगार

[ad_1]

उज्जैन40 मिनट पहले

उज्जैन बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खोलने के पश्चात भगवान महाकाल को जल से स्नान कराया गया। इसके बाद पण्डे पुजारियों ने दूध,दही ,घी ,शहद फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा महाकाल का अभिषेक पूजन किया । महाकाल के मस्तक पर चन्दन से बने ॐ और त्रिपुण्ड के साथ मोगरे के सुगंधित पुष्प अर्पित कर राजा स्वरूप श्रृंगार किया गया।

भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल का भांग,चन्दन,सिंदूर और आभूषणों से राजा के रूप में श्रृंगार किया गया। मस्तक पर तिलक और सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुंडमाला और रजत जड़ी रुद्राक्ष की माला के साथ साथ नवीन वस्त्र सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गयी।

फल और मिष्ठान का भोग लगाया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button