बालाघाट में मनाया जनजाति गौरव दिवस: भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया माल्यार्पण, योगदान और संघर्ष को किया नमन

[ad_1]

बालाघाट3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। बालाघाट शहर मुख्यालय के अलावा जिले के तहसील क्षेत्र परसवाड़ा, बैहर, बिरसा, कटंगी, लांजी, वारासिवनी-खैरलांजी, लालबर्रा, चांगोटोला, लामटा, समेत गांव-गांव में विविध धार्मिक कार्यक्रम संपन्न कराए गए।

सुबह 11 बजे से लेकर देर शाम तक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुजनों की भीड़ देखने को मिली। शहरी और ग्रामीण अंचलों में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। जिले के आदिवासी बैगा बाहुल्य क्षेत्र में पूजा-अर्चना के साथ विविध कार्यक्रम संपन्न कराए गए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।

बालाघाट: भगवान बिरसा मुंडा के योगदान और संघर्ष को नमन

नगर मुख्यालय के अस्पताल चौक बूढ़ी स्थित बिरसा मुंडा चौक पर स्थित प्रतिमा पर सामाजिक संस्था राष्ट्रीय बिरसा मुंडा क्रांति सेना भारत, सहयोगी संस्था गुलमोहर फाउंडेशन ने माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान गुलमोहर फाउंडेशन के चेयरपर्सन अनुराग चतुरमोहता ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडाजी के विचार, मानव जीवन के लिये एक आदर्श एवं प्रेरणा हैं। इस अवसर पर व्याख्यान एवं संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया।

इधर, कार्यक्रम में शामिल हुई नपाध्यक्ष

दूसरी तरफ भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर नगर में आयोजित कार्यक्रम में नपाध्यक्ष भारती ठाकुर, भाजपा नगर अध्यक्ष सुरजित सिंह ठाकुर समेत जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति देखने को मिली।

कटंगी: प्रतिमा का हुआ अनावरण

इस अवसर पर कटंगी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम नंदलेसरा स्थित चौक में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सिंह सरसवार उपस्थित रहे। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं। कार्यक्रम में विधायक टामलाल सहारे, बालाघाट जनपद सदस्य भुरू पटेल, जिला पंचायत सदस्य रविकांता महेश बोरकर, जनपद सदस्य अजीत बिसेन, सरंपच ललिता सुरेंद्र कुर्वे मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button