एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी जेल दाखिल

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
दुर्ग – मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के फरार आरोपी को घेराबंदी कर एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर तखतपुर पुलिस ने माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये तखतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाण्डेय ने अरविन्द तिवारी को बताया थाना तखतपुर पुलिस द्वारा गत माह 09 सितम्बर को अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाले सज्जन कुर्रे उर्फ दद्दू कुर्रे के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा मिलने पर आरोपी से पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया , जो अपना जुर्म करना स्वीकार कर सूरज कसेर के साथ मिलकर मादक पदार्थ का विक्रय करना व लाभ के रकम को मिलकर बांटना बताया। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध कायम कर आरोपी सज्जन कुर्रे को न्यायिक रिमाण्ड मे भेजा गया था।
प्रकरण एनडीपीएस एक्ट का गंभीर अपराध होने से मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) के द्वारा गंभीर अपराधों में आरोपियो को जल्द से जल्द विशेष अभियान प्रहार के तहत तत्काल गिरफ्तारी एवं कार्यवाही का निर्देश दिया गया। जिसके परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमति नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विवेक पाण्डेय की टीम को विवेचना के दौरान आज मुखबिर से सूचना मिला कि आरोपी मनियारी एनीकट नदी के पास लुक छुप कर घूम रहा है। सूचना पर तत्काल टीम मनियारी नंदी एनीकट पहुचकर घेराबंदी कर दबिश देकर आरोपी सूरज कसेर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी। आरोपी द्वारा अपने साथी सज्जन के साथ मादक पदार्थ गांजा का खरीदी बिक्री कर अवैध लाभ कमाना बताने से उसके कब्जे से मादक पदार्थ की बिक्री रकम 5000 रूपये को जप्त किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना तखतपुर पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी –
सूरज महाडा़ उर्फ सुरज कसेर पिता शेषदेव कसेर उम्र 32 वर्ष निवासी – जनकपुर रोड तखतपुर , जिला – बिलासपुर(छत्तीसगढ़)।




