शस्त्र पूजन का कार्यक्रम: राजगढ़ कलेक्टर और एसपी ने शस्त्रों की पूजा कर की हर्ष फायरिंग

[ad_1]

राजगढ़ (भोपाल)33 मिनट पहले

मध्यप्रदेश के राजगढ़ में विजयदशमी के मौके पर राजगढ़ एसपी व पुलिस विभाग ने शस्त्र पूजन का आयोजन किया। जहां राजगढ़ के पुलिस लाइन स्थित शस्त्रागार कक्ष में रखे हथियारों को बाहर निकाला गया और शस्त्रों की पूजा की गई।

दशहरे के मौके पर बुधवार को राजगढ़ पुलिस ने शस्त्र की पूजा का आयोजन किया। जिसको लेकर पुलिस लाइन स्थित शस्त्रागार कक्ष में रखे हथियारों को बाहर निकाला। उसकी एसपी अवधेश कुमार गोस्वामी और कलेक्टर हर्ष दीक्षित व एडिशनल एसपी मनकामना प्रसाद ने शास्त्रों की पूजा कर हवन किया। जिसके बाद एसपी अवधेश कुमार गोस्वामी, कलेक्टर हर्ष दीक्षित और एडिशनल एसपी ने हवा में हर्ष फायरिंग की।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button