इंदौर में 10 घंटे रहेंगे पूर्व सीएम: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की प्लानिंग करेंगे, खजराना जाएंगे, ये है पूरा शेड्यूल

[ad_1]

इंदौर14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के पहले पूर्व सीएम कमलनाथ मंगलवार को इंदौर में रहेंगे। वे सुबह से लेकर शाम तक इंदौर में रहेंगे। वे यहां करीब 10 घंटे रहेंगे। यहां कांग्रेस नेताओं के साथ मिलकर वे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रों को लेकर प्लानिंग करेंगे। वहीं शाम को खजराना गणेश के दरबार में भगवान गणेश के दर्शन करेंगे।

चलिए आपको बताते है पूर्व सीएम कमलनाथ का इंदौर का पूरा प्लान क्या है…

सुबह 10 बजे पहुंचेंगे एयरपोर्ट, रात 7.45 बजे होंगे रवाना
पूर्व सीएम मंगलवार यानी 8 नंवबर को सुबह 10 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां वे पहले जिंसी में अनिल शुक्ला के निवास पर जाएंगे। इसके बाद वे जालसभा गृह जाएंगे, जहां पर वे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस नेताओं से चर्चा करेंगे। यहां से वे खालसा कॉलेज जाएंगे, यहां गुरुनानक जयंती के प्रोग्राम में शामिल होंगे। शाम को वे मीडिया से लाभ मंडपम में मीडिया से चर्चा करेंगे। यहां से वे अभय प्रशाल में भारत जोड़ो यात्रा प्रोग्राम में शामिल होंगे। इसके बाद वे खजराना गणेश मंदिर जाएंगे और भगवान गणेश का आशीर्वाद लेंगे। खजराना गणेश के दर्शन करने के बाद वे एयरपोर्ट जाएंगे और ये रवाना होंगे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button