Chhattisgarh

पानी में डूबाकर हत्या करने का आरोपी पति जेल दाखिल

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जांजगीर चाम्पा – बार बार नशा करने को मना करने की वजह से उसके चिड़चिड़ेपन से तंग आकर पानी में डुबोकर हत्या करने के आरोपी पति को सिटी कोतवाली पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।


पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार गत दिवस 18 अक्टूबर को सूचक भरत लाल राठौर ने थाना में उपस्थित होकर सूचना दर्ज कराया कि 16 अक्टूबर की दरम्यानी रात सूचक की पत्नी सरस्वती राठौर उम्र 48 वर्ष बिना बताये घर से कहीं चली गई है। रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में गुम इंसान कायम कर पतासाजी की जा रही थी। गुम इंसान की पतासाजी के दौरान 18 अक्टूबर को सूचक की पत्नी सरस्वती राठौर का मृत शरीर गांव के तालाब में डूबा हुआ , जिससे प्रकरण में मर्ग जांच कर पंचनामा कार्यवाही में लिया गया।

मर्ग जांच दौरान मृतिका के गले में दो ईंट रस्सी से बंधा हुआ पाया था , मृतिका की शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतिका के परिजनों ने बारिकी से पूछताछ करने पर बताया कि मृतिका की पति भरत राठौर बहुत अत्यधिक शराब गांजा का सेवन करता था। जिससे मृतिका बहुत परेशान थी , जो अपने पति को बार -बार नशा करने से मना करती थी पर भरत राठौर अपनी पत्नी की बात को नहीं मानता था और हमेशा उससे मारपीट करता था। मर्ग जांच पर प्रथम दृष्टिया आरोपी द्वारा हत्या कर शव को छुपाने के साक्ष्य पाये जाने से प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय आईपीएस के निर्देशन में प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन एवं सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में विवेचना के दौरान आरोपी भरत राठौर को पुलिस हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया। पूछताछ में उन्होंने पत्नी के द्वारा आरोपी को बार – बार नशा करने से मना करने व उसके चिड़चिड़ापन होने से गुस्से में आकर तालाब के पानी में डूबाकर हत्या करना व उसके गले में ईट को बांधकर शरीर को पानी के अंदर छुपाना जुर्म स्वीकार किया।

धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पांडेय , उप निरीक्षक कमल दास बनर्जी , प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी , महिला प्रधान आरक्षक जीवंती कुजूर एवं अन्य स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी –

भरत लाल राठौर पिता स्वर्गीय घासीराम राठौर उम्र 52 वर्ष निवासी – पुटपुरा , थाना – जांजगीर , जिला – जांजगीर-चाम्पा (छत्तीसगढ़)।

Related Articles

Back to top button