सिवनी में श्रीमद भागवत गीता का आयोजन: ब्रह्माकुमारीज संस्थान ने पितृ पक्ष पर किया कार्यक्रम, ज्योति दीदी बोलीं- संस्कृति अपने पूर्वजों का सम्मान करती है

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Seoni
  • Brahma Kumaris Institute Did A Program On The Father’s Side, Jyoti Didi Said Culture Respects Its Ancestors

सिवनी36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिवनी में पितृ पक्ष में श्रीमद भागवत गीता का आयोजन किया गया है। इसमें ब्रह्माकुमारीज संस्थान की जिला प्रमुख ज्योति दीदी ने कहा कि हर सभ्य और महान संस्कृतियां अपने पूर्वजों का सम्मान करती है। उनका अंत:करण से धन्यवाद, शुक्रिया करती है। हमारी भारतीय संस्कृति तो विश्व की अनेकों संस्कृतियों की माता कहलाती है।

श्राद्ध के समय हम अपने पूर्वजों के प्रति धन्यवाद अर्पित करते है। किंतु कालांतर में श्राद्ध की सुंदरता के स्थान पर कुरीतियों और अंधविश्वास के ग्रहण ने श्राद्ध की सुंदरता व सकारात्मकता को प्रभावित कर उसका अवमूल्यन किया। श्राद्ध पक्ष में अपने पूर्वजों के सम्मान स्वरुप भारतीय संस्कृति के अभूतपूर्व ज्ञान श्रीमद भागवत गीता का आयोजन 18 से 24 सितंबर के बीच मे भैरोगंज पीजी कॉलेज के सामने किया गया है।

इसमें ब्रह्माकुमारी गीता दीदी मुख्य वक्ता हैं। सप्त दिवसीय गीता ज्ञान की सुंदर ज्ञानधारा इनके मुखारविंद से प्रवाहित की जा रही है।

6 से 8 तक म्यूजिकल एक्सरसाइज

गीता दीदी ने बताया कि सुबह के समय 6 बजे से 8 बजे तक स्वास्थ्य वर्धन, नवीनता लिए हुए अद्भुत और सुंदर म्यूजिकल एक्सरसाइज कराया जा रहा है। इसमें मनुष्य में व्याप्त डर, निराशा, हताशा, चिंता, तनाव, घबराहट से मुक्त हुआ जा सकता है। श्राद्ध पक्ष मे श्रीमद भागवत गीता का आयोजन करना अपना और अपने पूर्वजों का पूण्यवर्धन ही नहीं करता है। अपितु उनकी आत्मिक शांति का मार्ग भी प्रशस्त करता है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button