राष्ट्रपिता पर अभद्र टिप्पणी: आमला के व्यापारी पर FIR दर्ज; फेसबुक ग्रुप पर किया कमेंट, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने की शिकायत

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Betul
- FIR Registered Against Amla Trader; Comment On Facebook Group, Congress Block President Complained
बैतूल37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सोशल मीडिया ग्रुप पर महात्मा गांधी के खिलाफ अभद्र टिपण्णी करने के आरोप में आमला के एक व्यापारी पर एफआईआर दर्ज की गई है। कांग्रेस नेता मनोज देशमुख ने पोस्ट से व्यथित होकर पुलिस से शिकायत की थी। दरअसल, फेसबुक के वी सपोर्ट हिंदुत्व ग्रुप पर महात्मा गांधी का फोटो शेयर करते हुए उस पर लिखा गया था की 5 G कल भी लांच कर सकते थे। इस पर बोडखी आमला के व्यापारी गोल्डी भाटिया ने अपने कमेंट में महात्मा गांधी को लेकर असभ्य और अभद्र टिपण्णी कर दी। इस टिपण्णी के बाद कांग्रेसियों में रोष फैल गया।
ब्लाक कांग्रेस कमेटी आमला के अध्यक्ष मनोज देशमुख ने इस मामले आमला पुलिस में शिकायत की।जिसके बाद पुलिस ने धारा 505 के तहत गोल्डी भाटिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। टी आई संतोष पंद्रे ने बताया की आवेदक ने संबंधित आवेदन में पोस्ट का url दिया है। जिसका विस्तृत विवरण लिया जा रहा है।
आरोपी की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। इधर आवेदक मनोज देशमुख ने भास्कर से चर्चा में कहा की महात्मा गांधी हमारे राष्ट्रपिता है। उन पर अभद्र टिपण्णी करना असहनीय और पीड़ादायी है। उन्होंने कहा की आप राष्ट्रीय पशु पक्षी को नुकसान पहुंचाते है तो अप कानून का उल्लंघन करते है। लेकिन राष्ट्रपिता का अपमान करते है तो इसे कोई रोकने वाला नही है। इस पर कानून बनाया जाना चाहिए।
Source link