पावर एम्पोरिया की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया सावन उत्सव, भावना वर्मा बनीं सावन क्वीन

कोरबा। सावन के पावन महीने में उत्साह, उमंग और हरियाली के रंगों से सराबोर पावर एम्पोरिया की महिलाओं ने शनिवार को हर्षोल्लास के साथ सावन उत्सव मनाया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में शामिल होकर गीत-संगीत, नृत्य, मनोरंजक खेलों और विभिन्न आकर्षक गतिविधियों का आनंद लिया। पूरे आयोजन में सावन की पारंपरिक संस्कृति और उत्सव का रंग देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती सरस्वती तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद सावन से जुड़े विभिन्न मनोरंजक खेलों और गतिविधियों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों के साथ उत्सव का आनंद लिया। आयोजन के दौरान महिलाओं के बीच उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सावन क्वीन प्रतियोगिता रही। इसमें प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास, रचनात्मकता और आकर्षक अंदाज के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रोचक मुकाबले के बाद श्रीमती भावना वर्मा को सावन क्वीन चुना गया। श्रीमती प्रीति झा ने दूसरा और श्रीमती कल्पना मिश्रा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सावन उत्सव में कल्पना मिश्रा, तारा सोनी, अनीता इंदा, रेनू यादव, विनीता सोनी, राज कौर, जागृति गुप्ता, रजनी इंदा, रूमीत गुलाटी, जागृति सिन्हा, अर्चना मिश्रा, सोनाली मिश्रा, अनीता सिंह, पूजा सिंह, नीलम सिंह, रेखा सिंह, प्रीति झा, मधु सोनी, डाली तिवारी, अर्पिता, पुष्पांजलि राऊत, मोहिनी, अनुरीति, श्रेयांसि सरकार, दिशा चौधरी, मधु चौधरी, विभूति शर्मा, अणिमा सारंगी, सुदीप्ता चौधरी, कृतिका असरानी, रोमा मेहता, सोनल शाह, अलका फ्लिप, सरिता अग्रवाल, श्वेता सोनी, चिनासा, बबली भामरा, अदिति गोयल, ममता, मनीषा, पिंकी वर्मा, भावना वर्मा, प्रतिमा पारेख और रश्मि पलेरिया सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की।
आयोजन ने महिलाओं को आपसी मेलजोल, मनोरंजन और पारंपरिक सावन संस्कृति से जुड़ने का अवसर दिया। उत्सव के दौरान महिलाओं ने सावन के गीतों और पारंपरिक रंगों के साथ आयोजन को यादगार बनाया।




