Sports

पाकिस्तान ने 18 रन पर गिराए 5 विकेट, आखिरी वनडे में इंग्लैंड U19 को 200 रन से हराकर जीती सीरीज

नई दिल्ली,17 सितंबर : पाकिस्तान के सीनियर्स से तो अच्छे उनके जूनियर्स हैं. जिस इंग्लैंड की सरजमीं पर बाबर आजम और पाकिस्तानी टीम की सिट्टी-पिट्टी गुम दिखी. वहीं पाकिस्तान की अंडर 19 टीम ने सीरीज जीत के झंडे गाड़ दिए. ऐसा किया भी तो बड़ी-बड़ी जीतों के साथ, जिसकी एक मिसाल चौथा और आखिरी वनडे है. इंग्लैंड की अंडर 19 टीम ने चौथे वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ जितने रन बनाए नहीं, उससे ज्यादा से हार गए. पाकिस्तान की अंडर 19 टीम ने चौथे वनडे में 200 रन से जीत दर्ज करते हुए 3-1 से सीरीज पर कब्जा किया.

पाकिस्तान के टॉप -5 में से 4 ने जड़ा अर्धशतक
पाकिस्तान की अंडर 19 टीम ने चौथे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट पर पूरे 350 रन बनाए थे. पाकिस्तान की ओर से टॉप के 5 बल्लेबाजों मे से 4 ने अर्धशतक जड़े. सबसे ज्यादा नाबाद 80 रन तो कप्तान फरहान युसूफ ने ही जड़ दिए. अब जब कप्तान ही अच्छा करेगा तो बाकी खिलाड़ी तो करेंगे ही. दोनों ओपनर उस्मान और जहांगीर ने 79-79 रन की पारी खेली.उनके अलावा अहमद हुसैन ने 63 रन बनाए.

200 रन से हारी इंग्लैंड U19, 5 विकेट तो सिर्फ 18 रन पर गंवाए
इंग्लैंड अंडर 19 के सामने 351 रन का लक्ष्य था. मगर ये क्या उसका पीछा करते हुए तो वे 200 रन भी नहीं बना सके. पूरी टीम 20.4 ओवर में सिर्फ 150 रन पर सिमट गई. इंग्लैंड अंडर 19 को 150 रन पर समेटने में पाकिस्तान U19 के लगभग सभी गेंदबाजों ने अपना योगदान दिया. पाक गेंदबाजों के बरपाए कहर का ऐसा रहा कि इंग्लैंड अंडर 19 के अंतिम के 5 विकेट तो सिर्फ 18 रन पर गिर गए.

इंग्लैंड अंडर 19 को 16.5 ओवर में 5वां झटका लगा था. तब उसका स्कोर 5 विकेट पर 132 रन था. यानी मुकाबला जीतने की स्थिति थी, लेकिन, उसके बाद बाकी के 5 विकेट अगले 18 रन पर गिर गए. मतलब देखते ही देखते मामला 132/5 से 150/10 हो गया.

पाकिस्तान U19 ने कैसे जीती 3-1 से सीरीज?
इंग्लैंड अंडर 19 ने इससे पहले खेला तीसरा वनडे 2 रन से जीता था. वहीं पाकिस्तान अंडर 19 ने पहला वनडे 177 रन के बड़े अंतर से जबकि दूसरा वनडे 122 रन से जीता था.

Related Articles

Back to top button