Chhattisgarh

बुद्धिजीवी को जोडऩा कठिन काम है – SP विजय अग्रवाल

पत्रकार सम्मेलन कार्यक्रम में शिरकत किये एसपी, एडीएम व जनप्रतिनिधिगण

जांजगीर-चाम्पा, 1 अप्रैल। बुद्धिजीवियों को तोडऩा आसान काम है पर इन्हें जोडऩा कठिन काम है। खासकर पत्रकार वर्ग बुद्धिजीवी होता है। इन्हें जोड़ना और कठिन है। जांजगीर में पहली बार पत्रकार संगठित हुए हैं, यह गौरव की बात है। यह बातें एसपी विजय अग्रवाल ने शनिवार को जिला प्रेस क्लब जांजगीर के पत्रकार सम्मेलन कार्यक्रम में होटल ड्रीम प्वाइंट में पत्रकारों संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला बने 25 साल हो गए, लेकिन संगठित नहीं हो पाए लेकिन अब संगठित हो गए। आप लोगों को बहुत बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि संगठित होकर आप लोग क्लब का गठन किया। क्लब का सदस्य होना बड़ी बात है।

पत्रकारों का खुद का कार्ड होता है लेकिन जब संगठन का कार्ड हो उसकी अलग वेल्यू होता है। जिले के बाहर जाएं तो उसकी अलग उपयोगिता होती है। उन्होंने कहा कि वे कई जिलों में काम कर चुके हैं। प्रेस क्लब में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को लाकर शहर के विकास के बारे में प्रेसवार्ता कराई जा सकती है। सवाल उठाए जाते हैं। सवाल का जवाब मिलता है। इससे समाज व जिले में एक अच्छा संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र है सबको बोलने का अधिकार है। यदि आप आलोचना नहीं सुन सकते तो प्रशंसा सुनने का भी अधिकार नहीं है। किसी संगठन को आगे बढ़ाना बड़ी बात है। आज शहर का पत्रकार वर्ग संगठित हुआ है। यह अच्छी पहल है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमर सुल्तानिया ने की। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आइना होता है। यदि पत्रकार संगठित होकर काम करे तो समाज को नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस सचिव इंजी. रवि पांडेय ने संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार संगठित हो रहे हैं। यह गौरव की बात है। इससे न केवल समाज को नई दिशा मिलेगी बल्कि समाज में एक अच्छा संदेश जाएगा। अंत में कार्यक्रम को अपर कलेक्टर एसपी वैद्य ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पत्रकार ऐसा होता है जो अपनी लेखनी से समाज को नई दिशा देता है। कार्यक्रम को जिला खनिज अधिकारी आरके सोनी ने भी संबोधित किया। इससे पहले पत्रकारों के द्वारा अतिथियों का शाल श्रीफल से संम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार संस्कार द्विवेदी व प्रशांत सिंह ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन वरिष्ठ पत्रकार सीताराम नायक ने किया। कार्यक्रम में सह-सचिव हरि अग्रवाल, कैलाश कश्यप, कोषाध्यक्ष हरीश राठौर, संरक्षक सीताराम नायक अशोक शर्मा डायमंड शुक्ला, राजेश क्षत्रिय, राजेश मोदी, मुकेश बैस, मदन तिवारी, नीलोत्तपल गौरहा, कार्यकरिणी सदस्यों में पुरुषोत्तम राठौर, लखेश्वर यादव मनीष चंद्र जितेंद्र आदित्य, हेमंत पटेल मुकेश तिवारी, आशीष दुबे आनंद नामदेव गोल्डी श्रीवास मनोज शर्मा, राज चौहान, नवीन शराफ सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

संगीम कार्यक्रम ने बांधा समा

पत्रकार सम्मेलन कार्यक्रम को सफल बनाने संगीत कार्यक्रम का बड़ा योगदान रहा। शहर संगीत कलाकर प्रमोद पांडेय, कादिर खान, मल्हार से आए पांडेय जी ने अपनी सुमधुर गीतों से समा बांधा। इन्होंने मो. रफी व किशोर के गीत गाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दी। पत्रकारों के द्वारा इन्हें भी सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button