पन्ना जिले में बोलेरो ने दो बच्चों को रौंदा: घर के सामने खेल रहे बच्चों पर चढ़ाई गाड़ी, एक की मौत

[ad_1]

पन्नाएक घंटा पहले

पन्ना जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए सड़क हादसों में बेगुनाह लोगों की जान जा रही है। ताजा घटनाक्रम धरमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलाबीपुर गांव से सामने आया है। जहां पर घर के सामने खेल रहे दो बच्चों को एक तेज रफ्तार बोलेरो कार ने टक्कर मार दी।

इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें परिजनों के द्वारा अजयगढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां एक 6 वर्षीय मासूम बालक की मौत हो गई। एक घायल का इलाज चल रहा है। हादसा धरमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुलाबीपुर में मंगलवार रात हुआ। रामायण का पाठ करवाया गया जा रहा था। जिसका भंडारा चल रहा था। बच्चे घर के सामने सड़क से काफी दूर खेल रहे थे।

इकलौते बच्चे की मौत

बोलेरो कार एमपी 35 सीए 1405 में सवार एक शख्स शराब के नशे में धुत्त लामी की तरफ से तेज रफ्तार में लापरवाही पूर्वक चलाते हुए आया। बच्चों को रौंदते हुए निकल गया, जिससे अनुभव उर्फ अभिषेक लोध पिता राजाराम लोध (6) की मौत हो गई। शिवमंगल पिता रमेश लोध (11) गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक बच्चा अपने माता-पिता का इकलौता थ। घटना के बाद अब परिवार सूना हो गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में मातम का माहौल है। घटना को अंजाम देने के बाद बुलेरो कार चालक शख्स भाग गया। पुलिस ने घटनाक्रम के संबंध मामला पंजीबद्ध कर लिया है। बोलेरो गाड़ी को जब्त कर आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button