नेपानगर नगरपालिका चुनाव: 24 वार्डों के लिए मतदान कल, 23,425 मतदाता करेंगे 70 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

[ad_1]
बुरहानपुरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

नेपानगर नगर पालिका चुनाव के लिए मतदान 27 सितंबर को सुबह 7 बजे से है। नगर के 24 वार्डों के पार्षद पद के लिए यह चुनाव हो रहे हैं। जिसमें कुल 70 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें भाजपा के 24, कांग्रेस के 24, निर्दलीय 18, आम आदमी पार्टी 3 और बसपा का एक प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान ईवीएम से होगा। 34 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सोमवार सुबह आईटीआई से मतदान दल केंद्रों की ओर रवाना हुए। इस दौरान एसडीएम ज्योति शर्मा, तहसीलदार प्रवीण ओहरिया आदि मौजूद थे।
चुनाव संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से अफसर, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। नगर के 34 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है। मतगणना 30 सितंबर को नेपानगर के आईटीआई भवन में ही होगी। जहां स्ट्रांग रूम बनाया गया है। 27 सितंबर को चुनाव के चलते नेपानगर में सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।
चुने गए पार्षद करेंगे अध्यक्ष का चयन
नेपानगर नगर पालिका में फिलहाल 24 वार्ड के पार्षदों के चुनाव हैं। इसके बाद अगली प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष का चुनाव होगा। इसकी तारीख बाद में अलग से घोषित होगी। अध्यक्ष का चयन चुने गए पार्षद करेंगे। नपा में सन 2000 से 2022 तक 4 अध्यक्ष रहे हैं।
Source link