मध्य प्रदेश का 67वां स्थापना दिवस: राज्य स्तरीय महिला खो-खो प्रतियोगिता, इंदौर ने रीवा संभाग को 2 पॉइंट से हराया

[ad_1]
![]()
अनूपपुरएक घंटा पहले
मध्य प्रदेश में 67वां स्थापना दिवस 7 दिनों तक मनाया जाएगा। जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत उच्च शिक्षा विभाग के तत्वधान में तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में राज्य स्तरीय महिला खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसमें 8 संभाग के छात्राएं शामिल है। खो-खो प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा, रीवा, उज्जैन, भोपाल और इंदौर संभाग के छात्राएं शामिल थीं। 2 नवंबर को कार्यक्रम के शुरुआत में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री बिसाहूलाल सिंह उपस्थित रहे। राज्य स्तरीय खो-खो (महिला) प्रतियोगिता का समापन 3 नवंबर को हुआ।
खो-खो प्रतियोगिता के फाइनल मैच इंदौर एवं रीवा संभाग के बीच खेला गया। इंदौर ने रीवा को 2 पॉइंट से हराते हुए जीत अपने नाम किए। इंदौर एवं रीवा संभाग के बीच काफी रोचक मुकाबला देखने को मिला जहां दोनों ने कड़ी टक्कर देते हुए इंदौर ने 2 पॉइंट से जीत अपने नाम किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची। सांसद हिमाद्री सिंह और नगर पालिका के अध्यक्ष अंजुलिका शैलेंद्र सिंह ने इंदौर संभाग को मेडल देकर सम्मानित किया।
Source link




