MPTET-2020 के पदों पर 17 नवंबर से भर्ती: साढ़े 18 हजार टीचर्स को फरवरी 2023 तक जॉइनिंग

[ad_1]

भोपाल4 घंटे पहलेलेखक: अनूप दुबे

प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (MPTET वर्ग-3) पास करने वाले कैंडिडेट्स की भर्ती प्रक्रिया 17 नवंबर से शुरू हो जाएगी। वहीं अतिथि शिक्षकों को 17 से 24 नवंबर के बीच में रजिस्ट्रेशन करना होगा। प्रदेश में 18,527 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया फरवरी 2023 तक चलेगी।

प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग को आदेश जारी किए हैं। भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। फरवरी में सभी को नियुक्ति आदेश मिल जाएंगे। निर्देश और नियम https://trc.mponline.gov.in वेबसाइट पर 31 अक्टूबर 2022 को जारी कर दिए गए हैं। MPTET-2020 के योग्य कैंडिडेट्स से स्कूल शिक्षा विभाग के तहत रिक्त पदों को भरा जाना है। प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के 7,429 व जनजातीय कार्य विभाग के 11,098 पदों पर संयुक्त भर्ती की जाएगी।

करीब 6 लाख कैंडिडेट्स ने दी थी परीक्षा
प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (PEB) द्वारा आयोजित परीक्षा के लिए करीब 8 लाख कैंडिडेट्स ने फॉर्म भरे थे। इनमें से 5,89,150 कैंडिडेट्स ने परीक्षा दी थी। रिजल्ट भी 8 अगस्त को जारी किया गया था। दिसंबर के अंत यानी नए साल से पहले सभी को नियुक्ति दिए जाने की संभावना है।

जानिए, कैसे होगी पूरी प्रक्रिया…

दो विभाग करेंगे एक साथ काउंसिलिंग
स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूल शिक्षा के भर्ती नियम-2018 में अनारक्षित वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के पासिंग मार्क्स 60% से घटाकर 50% कर दिए हैं। आयुक्त लोक शिक्षण अभय वर्मा ने बताया कि संशोधन के बाद रिजल्ट तैयार कर भर्ती प्रक्रिया नवंबर से शुरू की जाएगी। प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संयुक्त काउंसिलिंग की जाएगी।

संयुक्त काउंसिलिंग का फायदा
अभी तक स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग अलग-अलग काउंसिलिंग करता था। ऐसे में स्कूल शिक्षा विभाग की पहले काउंसिलिंग होने से आदिवासी क्षेत्र के भी उम्मीदवार जॉब के चक्कर में शहरी क्षेत्र में आ जाते थे। एक साथ काउंसिलिंग होने से आदिवासी क्षेत्र और शहरी क्षेत्र के उम्मीदवार के पास उसी क्षेत्र में जॉइनिंग लेने का मौका होगा।

काउंसिलिंग में ये दस्तावेज लाने होंगे

  • जन्मतिथि के प्रमाण के लिए 10वीं/12वीं की मार्कशीट।
  • ग्रेजुएशन की तीनों साल/हर सेमेस्टर की मार्कशीट।
  • पोस्ट ग्रेजुएशन की दोनों साल/हर सेमेस्टर की मार्कशीट।
  • मध्यप्रदेश का स्थानीय निवासी प्रमाणपत्र।
  • अतिथि शिक्षक अनुभव से संबंधित सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाणपत्र।
  • दिव्यांगता/भूतपूर्व सैनिक की स्थिति में सक्षम अधिकारी द्वारा जारी वैध/नवीनतम डिजिटल प्रमाणपत्र।
  • आरक्षण (अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के लिए जाति प्रमाणपत्र।

भर्ती के लिए शर्तें और नियम, 31 अक्टूबर को आदेश जारी हुए

कहां-कितने पदों पर होगी भर्ती

वैकेंसी से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…

25,077 पदों पर बंपर वैकेंसी- MPPEB में 344, MP जल निगम में 48, SSC में 24,369 पदों पर निकली भर्तियां

मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने समूह-2 उप समूह-3 स्वच्छता निरीक्षक, केमिस्ट और समकक्ष के 344 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इच्छुक कैंडिडेट्स 21 नवंबर से 5 दिसंबर 2022 के बीच ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

आयु सीमा: सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

एग्जाम: 10 फरवरी 2023 से चालू होगा। पढ़ें पूरी खबर

आवेदन शुल्क: 500 रुपए। रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 250 रुपए। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें। MPPEB ने 305 पदों पर निकाली वैकेंसी

MP जल निगम में मैनेजर के 48 पदों पर भर्ती

मध्यप्रदेश जल निगम ने मैनेजर के 48 खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स 7 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता: कैंडिडेट्स के पास सिविल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई या बीटेक की डिग्री होना चाहिए। साथ ही GATE 2020, 2021 या 2022 पास होना जरूरी है।

आयु सीमा: कैंडिडेट्स की उम्र अधिकतम 27 साल होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

सिलेक्शन प्रोसेस

  • पर्सनल इंटरव्यू
  • मेडिकल टेस्ट
  • वॉक इन इंटरव्यू

सैलरी: 56,100 – 77,500 रुपए

एप्लीकेशन फीस

  • जनरल- 250 रुपए
  • ओबीसी-250 रुपए
  • एसटी /एससी-250 रुपए

ऑफिशियल वेबसाइट

आवेदन फॉर्म लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन

24,369 कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली भर्ती

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स और CISF, CRPF, SSB, ITBP, AR, SSF और NCB में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 24,369 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक कैंडिडेट्स 30 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता: कैंडिडेट्स के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास का सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।

आयु सीमा: सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 23 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस: उम्मीदवारों को कम्प्यूटर बेस्ड एग्जाम और फिजिकल और मेडिकल टेस्ट की प्रक्रिया से गुजरना होगा।

वेतन: 18,000 से 69,100 रुपए।

वैकेंसी की डिटेल्स…

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button