National
प्रौद्योगिकी के माध्यम से शासन तंत्र को और प्रभावी बनाया जा सकता है : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
नई दिल्ली, 07 दिसम्बर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि प्रौद्योगिकी के माध्यम से शासन तंत्र को और प्रभावी बनाया जा सकता है। वे राष्ट्रपति भवन में भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय डाक सेवा, भारतीय रेल लेखा सेवा, भारतीय राजस्व सेवा और भारतीय रेडियो नियामक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों को सम्बोधित कर रहीं थीं।
राष्ट्रपति ने कहा कि आज का समय प्रौद्योगिकी का है। इसके माध्यम से शासन और प्रशासन में नए प्रयोग करने की बहुत संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को नए अधिकारियों की क्षमताओं पर यह भरोसा है कि वे राष्ट्रीय महत्व की नीतियों को प्रभावी तरीके से लागू करेंगे और देश का भविष्य बेहतर बनायेंगे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपने सेवा क्षेत्र में कोई भी फैसला लेते समय जनहित का पूरा ध्यान रखें।
Follow Us