नपा उपाध्यक्ष सुनीता चन्नेवार ने पानी टंकी एवं नल -जल का किया लोकार्पण l

जामुल 3 जून / नगर पालिका जामुल उपाध्यक्ष सुनीता चन्नेवार ने इस भीषण गर्मी के मौसम में मुहल्ले में हो रहे पेयजल की समस्या को देखते हुए लोगों की मांग पर अपने निधि से वार्ड -12 लेबर केम्प जामुल पीपल घेरा के पास की बोर में एवं वार्ड-8 लेवर केम्प, राम मंदिर वार्ड, दुर्गा चौक के बोर में पानी टंकी एवं नल – जल लगवाया गया, जिससे मुहल्ले के नागरिकों को इस भीषण गर्मी में राहत मिल सके व उन्हें लगातार दिन रात शुद्ध पानी मिलता रहे , इस तरह मुहल्ले के नागरिकों के पेयजल की समस्या का समाधान किया गया l
जिसका लोकार्पण वार्ड वासियों की मौजूदगी में नपा उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता चन्नेवार ने विधिवत पूजा अर्चना कर किया l इसी कडी में नपा उपाध्यक्ष श्रीमती चन्नेवार ने लेवर केम्प के शासकीय स्वास्थ्य केंद्र जामुल वार्ड -10 सुभाष नगर में पेयजल की समस्या को भी ध्यान मे रखते हुए अपने पार्षद निधि से बोर करवा कर पेयजल की समस्या से निजात दिलाया तथा स्वास्थ्य केन्द्र में दवाईयां एवं इंजेक्शन आदि सुरक्षित रखने हेतु अपने निधि से फ्रिज भी भेंट की l
एवं नपा उपाध्यक्ष अपने पार्षद निधि से अपने वार्ड के हर चौक- चौराहे के खम्भों मे हेलोजन लाईट लगवाई जा रही है, जिससे लेवर केम्प जामुल के नागरिक बडी राहत महशुस कर रहे हैं व नपा उपाध्यक्ष श्रीमती चन्नेवार के प्रति आभार व्यक्त कर रहे है l




