नगर निगम ने शुरू की स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 की तैयारी: पॉलीथिन की अर्थी निकाल कपड़े की थैली के उपयोग पर दिया जोर

[ad_1]
देवास21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

शहर में निकाली पाॅलीथिन की शवयात्रा।
शहर काे पाॅलीथिन मुक्त करने के लिए नगर निगम की टीम ने शुक्रवार काे सयाजी द्वार से पाॅलीथिन की अर्थी सजाकर शवयात्रा निकाली गई। शवयात्रा लेकर चल रहे युवक शहर काे पाॅलीथिन मुक्त करना, इसके उपयाेग से पर्यावरण काे नुकसान है। जैसे नारे लगा रहे थे। शवयात्रा के आगे-आगे एक युवक हाथ में तख्ती लेकर चल रहा था, जिसमें लिखा था पाॅलीथिन की अर्थी और पीछे-पीछे नारे लगाए गए। नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 की तैयारियाें काे लेकर नवाचार किया और व्यापारियाें काे चेतावनी भी दी है कि सिंगल यूज पाॅलीथिन का उपयाेग बंद कर दें।
इसकी जगह पर कपड़े की थैली का इस्तमाल करें, जिससे पर्यावरण काे बचाया जा सके। शव यात्रा सयाजी द्वार से शुरू हाेकर एमजी राेड, शुक्रवारिया हाट, नाॅवेल्टी चाैराहा, तीन बत्ती चाैराहा और सुभाष चाैक हाेते हुए शहर में निकली। स्वच्छता मिशन के उपयंत्री सौरभ त्रिपाठी ने बताया बाजार में लोगों और व्यापारियों को जागरूक करने के लिए पॉलिथीन की शव यात्रा निकाली गई। लोगाें काे कपड़े की थैलियों का उपयोग कर सहयोग करने का कहा गया है।
सिंगल यूज पाॅलीथिन का किया जा रह उपयाेग
नगर निगम तमाम प्रयास कर लें, लेकिन शहर में धड़ल्ले से सिंगल यूज पाॅलीथिन का उपयाेग दुकानदार कर रहे हैं। जब-जब कार्रवाई चलती तब-तब दुकानदार इन्हे छुपा लेते हैं। कार्रवाई खत्म हाेते ही फिर से पाॅलीथिन में सामान भरकर दिया जा रहा है। किराना दुकान, दूध डेयरी सहित अन्य दुकानाें पर पाॅलीथिन मिल रही है।
Source link