मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर बनाई रांगोली: जूनियर-सीनियर वर्ग की बालिकाओं ने रंग-बिरंगी रांगोली बनाई

[ad_1]
आगर मालवा27 मिनट पहले
नगर पालिका परिषद के द्वारा म.प्र. स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को छावनी झंडा चौक में रांगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। जहां जूनियर वर्ग में 15 वर्ष तक की 27 बालिकाओं और सीनियर वर्ग में 15 वर्ष से ऊपर की 6 बालिकाओं ने भाग लिया।
बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का जलवा धरती पर रंग-बिरंगी रांगोली सजाकर दिखाया। प्रतियोगिता का शभारंभ दोपहर 3 बजे हुआ, जहां CMO पवन कुमार सहित नपा अधिकारी कर्मचारी व पार्षदों की मौजूदगी में शुभारंभ के बाद बच्चों के द्वारा रांगोली सजाई गई। किसी ने भगवान की मनमोहक रंगोली तो किसी ने देश प्रेम से संबंधित रांगोली सजाई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

CMO पवन कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
खबरें और भी हैं…
Source link
Follow Us