Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में अगले तीन घंटे के लिए अत्यंत गंभीर मौसम अलर्ट, तेज आंधी-गरज के साथ मध्यम बारिश की चेतावनी

रायपुर, 27 जुलाई। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 16 जिलों के लिए अगले तीन घंटे के भीतर अत्यंत गंभीर (Extremely Severe Alert) जारी किया है। विभाग के अनुसार इन जिलों के अलग-अलग स्थानों पर तेज गरज-चमक, तेज हवाओं और मध्यम बारिश की संभावना है।

जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है उनमें बलौदाबाजार, बेमेतरा, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कोरबा, महासमुंद, मुंगेली, रायगढ़, रायपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सरगुजा शामिल हैं।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने, खुले मैदानों, पेड़ों तथा बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी है। किसानों को भी खेतों में काम करते समय विशेष सतर्कता बरतने और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

प्रशासन ने नागरिकों से मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग से संपर्क करने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन घंटे के दौरान कई स्थानों पर मौसम तेजी से बदल सकता है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Related Articles

Back to top button