दीपावली की रात मंदिर में चोरी: भगवान निवारण के दिन जैन मंदिर को बदमाशों ने बनाया निशाना, चांदी के आभूषण ले भागे

[ad_1]

बालाघाट33 मिनट पहले

बालाघाट लामटा के बाजार चौक स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में दीपावली की देर रात को चोरी हो गई। आज्ञात चोरों ने जैन मंदिर से चांदी के छत्र 9 नग, 1 चांदी का भमडंल, 3 पीतल के भमडंल चुरा ले गए। इसके साथ ही चोरों ने दान पेटी तोड़ने कि कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए।

उल्लेखनीय है कि दीपावली में भगवान महावीर का निर्वाण महोत्सव जैन अनुयाई मानते है। इसी दिन चोरों ने निर्वाण के पूर्व भगवान के घर में ही चोरों ने चोरी कर ली। भगवान निर्वाण के दिन चोरी की घटाना से जैन समाज में रोश व्याप्त है। घटाना की सूचना पुलिस थाना लामटा में दी गई। पुलिस बल ने तत्काल स्थल का मुआयना किया। इस संबंध में विस्तार से जांच जारी है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button