Madhyapradesh

दिनदहाड़े युवती को उठाकर ले गए: 25 से 30 युवकों ने किया अपहरण, वीडियो वायरल

बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां दिनदहाड़े एक युवती को उठाकर ले गए। बताया जा रहा है कि 25 से 30 युवकों ने गांव से अपहरण कर लिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह पूरा मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, युवती के परिजनों ने दो लाख लेने के बाद भी युवक के साथ नहीं भेजा। इसके बाद 25 से 30 युवक गांव पहुंचे और दिनदहाड़े युवती को सबके सामने से उठाकर बाइक लेकर भाग निकले। युवती को ले जाते हुए दृश्य को किसी ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वहीं युवती के परिजनों की शिकायत पर राजपुर पुलिस ने आरोपी हुकुम रावत समेत 25 से 30 युवकों पर अपहरण का मामला दर्ज किया। राजपुर थाना प्रभारी माधव सिंह ठाकुर ने मामले की छानबीन शुरू की और युवती को निहाली गांव से सकुशल बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों की शिनाख्त कर उनकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button