दतिया में सड़क हादसा: अज्ञात वाहनों की टक्कर से किसान की मौत, खेत से कम कर घर लौट रहा था

[ad_1]

दतियाएक घंटा पहले

नेशनल हाईवे 44 पर सोमवार रात करीब आठ बजे केवट ढ़ाबा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक किसान मौत हो गई। मृतक अपने खेत से पैदल घर जा रहा था। तभी किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची।पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गांधारी डेरा निवासी 55 वर्षीय जगदीश केवट रात करीब आठ बजे हाइवे पर स्थित अपने खेत से घर लौट रहे थे। जिन्हें रास्ते में केवट ढाबा के पास किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में किसान के सिर में गंभीर चोट आई। घायल को राहगीर ने फौरन जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही बताया गया कि मृतक के पांच बच्चे हैं। जिनमें 3 लड़की और 2 लड़के हैं। जिनमें से 2 बच्चियों की शादी हो चुकी है। वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button