Chhattisgarh

तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी..मौके पर ही मौत हो गई

अभनपुर। रायपुर-अभनपुर मुख्य मार्ग में आज भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान शिव कुमार बारले के रूप में हुई है, जो कि धमतरी जिले के कोड़ापार गांव का रहने वाला था। आज धमतरी से रायपुर की ओर जा रही एक लग्जरी बस ने रायपुर-अभनपुर मुख्य मार्ग में ओवरब्रिज के पास उसे टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद मृतक का शव और बाइक बस के अगले हिस्से में बुरी तरह फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाइक और शव को बाहर निकाला। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button