तीन दिन से था लापता युवक का शव खारुन नदी में मिला, हत्या या आत्महत्या पुलिस कर रही है जांच
रायपुर। राजधानी रायपुर के सरोना में खारुन नदी में एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान नेहरु साहू (32) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शव दो से तीन दिन पुराना है। प्रकरण की जांच डीडी नगर पुलिस कर रही है।
पुलिस ने बताया कि मृतक मूलत: गरियाबंद का रहने वाला था। वर्तमान में वह टिकरापारा क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस को पता चला कि मृतक बीते तीन दिनों से घर नहीं जा रहा था। घरवाले उसे ढूंढ रहे थे। इस बीच उसका शव मिल गया। मृतक के पास से सुसाइट नोट नहीं मिला है।
रेस्टोरेंट में करता था काम
डीडी नगर थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू ने बताया कि मृतक नेहरु साहू टिकरापारा क्षेत्र में पत्नी और बच्चे के साथ रहता था। तीन दिन पहले वह घर से काम पर निकाला था, इसके बाद वह नहीं लौटा। नेहरु की पत्नी ने घर वालों को इसकी सूचना दी। सभी ने कई जगहों पर ढूंढ, लेकिन नहीं मिला। मंगलवार को गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज करवाने जा रहे थे, उससे पहले शव मिलने की सूचना मिली। मौत के कारणों का फिलहाल तक पता नहीं चल सका है।