Chhattisgarh

जिले के 46 उपार्जन केन्द्रों में शुरू हुआ धान खरीदी, अब तक 82068 क्विंटल धान की खरीदी

अम्बिकापुर,24 नवंबर। खरीफ  विपणन वर्ष 2022-23 के लिए 1 नवम्बर 2022 से शुरू हुए समर्थन मूल्य में धान खरीदी अंतर्गत जिले के नवीन उपार्जन केन्द्र लोसगा को छोड़कर सभी उपार्जन केन्द्रों से खरीदी शुरू हो गया है। अब तक 82068 क्विंटल धान की खरीदी हुई है। 25 नवम्बर के लिए 44 उपार्जन केन्द्रों में धान बेचने के लिए 509 किसानों ने टोकन कटवाया है। नवीन उपार्जन केन्द्र लोसगा के साथ इस वर्ष जिले में कुल 47 धान उपार्जन केन्द्रों से धान खरीदी होगी।

नागरिक आपूर्ति निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार उपार्जन केंद्र अमेरा में 1704 क्विंटल, पुहपुटरा में 581, अमलभि_ी 4501, उदयपुर 1542, केदमा 200, कुंदीकला 283, कुन्नी 3453, कमलेश्वरपुर 1074, केरजू 1155, करजी 690, सखौली 40, कर्रा 244, नवानगर 1184, खम्हरिया 1107, खैरबार 359, गेरसा 642, चांदो 3308, जमगला 5045, डुमरडीह 901, डांडगांव 342, दरिमा 1912, धौरपुर 2106, नमनाकला 628, परसा 741, नर्मदापुर 1772, निम्हा 1046, पेटला 1361, प्रतापगढ़ 2916, बटईकेला 1814, बटवाही 783, खड़धोवा 752, बतौली 1460, वंदना 3043, बरगीडीह 1063, भूषू 3060, मेण्ड्राकला 2023, रामपुर 1285, खंडगांव 2048, राजापुर 1910, लखनपुर 3535, सुखरी 2295, सेदम 4048, सलका 2611, ससौली 1386, सहनपुर 1992 व सीतापुर में 6340 क्ंिवटल धान खरीदी हुई है।

Related Articles

Back to top button