Chhattisgarh

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जे.पी.नड्डा 22 दिसंबर को आएंगे छत्तीसगढ़, जांजगीर में करेंगे आमसभा को संबोधित

  • जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने ली बैठक दिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जे. पी.नड्डा आगामी 22 दिसंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे वे छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियों पर आधारित विशाल सभा को संबोधित करेंगे उनकी आमसभा जांजगीर चांपा जिले के जिला मुख्यालय जांजगीर मे प्रस्तावित है।

इस संबंध में जांजगीर चांपा जिले के जिला मुख्यालय जांजगीर स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।


बैठक में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल,खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े, पूर्व सांसद कमला देवी पाटले,जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी,अमर सुल्तानिय, बीजेपी के जिला प्रवक्ता विकास शर्मा,नंदनी राजवाड़े,जांजगीर नैला नगर पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी ,पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, हितेश यादव,पंकज अग्रवाल, दिनेश राठौर जांजगीर नैला नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button