Chhattisgarh

जिला सहकारी बैंक में ‘सहकारिता सप्ताह’ की शुरुआत, अध्यक्ष बेलचंदन ने किया ध्वजारोहण

दुर्ग,29 जून 2026/ जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या.दुर्ग के प्रधान कार्यालय दुर्ग में सहकारी सप्ताह का आयोजन के प्रथम दिवस पर मुख्यालय में सहकारिता का ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण बैंक के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन द्वारा किया गया। ध्वजारोहण के समय एस.के.वर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं बैंक के समस्त अधिकारी, कर्मचारी गण उपस्थित थे।

अध्यक्ष श्री बेलचंदन ने कहा कि सहकारिता के 7 ध्वज (सहकारी ध्वज) में इंद्रधनुष के 7 रंग होते हैं, जो विविधता, एकता, प्रकाश और प्रगति का प्रतीक हैं। भारत सरकार, सहकारिता मंत्रालय के गठन के 05 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून 2026 से 06 जुलाई 2026 तक सहकारी सप्ताह के आयोजन बाबत् भारत सरकार के निर्देश के अनुक्रम में आज ध्वजारोहण किया गया है एवं सहकारिता से संबंधित उपलब्धियों का वर्णन किया गया।

ध्वजारोहण में बैंक अधिकारीगण हृदेष शर्मा, एस.के.निवसरकर, कुसुम ठाकुर, के.के.नायक, धीरेन्द्र देवांगन, एस.पी.वाहने, रोहित वर्मा सहित प्रधान कार्यालय दुर्ग एवं शाखा दुर्ग के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button