जामुन नाला वन क्षेत्र में वनकर्मियों पर पथराव: डॉग स्क्वायड के साथ भ्रमण कर रहे रेंजर सहित 6 वनकर्मी घायल, FIR

[ad_1]

बुरहानपुर7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नावरा रेंज के बाकड़ी क्षेत्र में जामुन नाला के पास वनकर्मियों के वाहन पर अज्ञात लोगों ने पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में नावरा रेंजर सहित करीब 6 वनकर्मी घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्र की सर्चिंग की जा रही है। वनकर्मियों ने इसकी शिकायत नावरा चौकी में दर्ज कराई है।

सोमवार शाम करीब 4.30 बजे के आसपास नावरा रेंजर पुष्पेंद्र जादौन वनकर्मियों और डॉग स्कवायड के साथ क्षेत्र में सर्चिंग पर थे तभी बाकड़ी रोड पर जामुन नाला के समीप अचानक वनकर्मियों के वाहन पर पथराव शुरू हो गया। जिससे वाहन के कांच भी फूंट गए। रेंजर सहित 6 वनकर्मी घायल हुए। सभी को मामूली चोंटें आई है। सूचना मिलने पर नेपानगर थाना प्रभारी बीके गोयल भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बाकड़ी के आसपास सर्चिंग की गई, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए थे। नावरा चौकी में वन कर्मचारियों ने एफआईआर दर्ज कराई है।

शनिवार को 1 हजार से ज्यादा पेड़ काटे थे

शनिवार को नावरा रेंज के ग्राम सांईखेड़ा की पानखेड़ा बीट में करीब एक हजार से अधिक पेड़ काटे गए थे। सोमवार को डीएफओ प्रदीप मिश्रा ने बीट का निरीक्षण किया था। यहां डॉग स्कवायड तैनात कर लगातार सर्चिंग की जा रही थी इसी बीच सोमवार शाम यहां वनकर्मियों पर हमला हो गया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button