Chhattisgarh

जांजगीर में 23 युवाओं ने रक्तदान कर रेजांग ला के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, विप्लव सामाजिक संस्था की पहल

जांजगीर-चांपा। 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांग ला की लड़ाई के दौरान देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों के अदम्य साहस और बलिदान को याद करते हुए जांजगीर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रेजांग ला शौर्य दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय जांजगीर के ब्लड बैंक में 23 युवाओं ने रक्तदान कर अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह आयोजन विप्लव सामाजिक संस्था, अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा, नि:स्वार्थ सेवा संस्थान और यादव इलेवन कुदरी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला। विप्लव सामाजिक संस्था के संस्थापक दीपक कुमार यादव, विकास मिश्रा एवं डॉ. अश्वनी राठौर के दिशा-निर्देश और वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि आर.के. यादव, विपुल उपाध्याय, स्वप्निल तिवारी, अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के प्रदेश सचिव डॉ. प्रतीक यादव, युवा शाखा अध्यक्ष गोपेश यादव (अंशू) सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने सहयोग दिया।

रक्तदान करने वालों में दीपक कुमार यादव, विपुल उपाध्याय, प्रशांत जैन, कुशल राठौर, सूरज यादव, लक्ष्मीकांत शर्मा, निखिल कुमार नेताम, विजय कुमार, सूर्यप्रताप सिंह, राकेश कुमार, चंद्र भूषण, संजू सिंह, आर.के. यादव, मुकेश पटेल, अक्षत सिंह, कुलदीप कुमार, फूल सिंह यादव, जतिन कुमार सूर्या, हिमेश केंशकर, गोपेश यादव, मयंक मिश्रा, कोमल सोनी और गौरीशंकर गोंड शामिल रहे।

शिविर को सफल बनाने में जिला चिकित्सालय जांजगीर के ब्लड बैंक स्टाफ का विशेष योगदान रहा। इनमें डॉ. संगम लाल स्वाइन, एम.एल. साहू, राकेश यादव, राजेश, घनश्याम यादव और आराधना भारद्वाज ने अपनी सेवाएं दीं। वहीं डॉ. धनेश्वरी जागृति, नुतेन्द्र सिंह, मनीष लछवानी और डॉ. सोनू यादव ने इस पहल की सराहना की।

आयोजकों ने कहा कि रक्तदान केवल जरूरतमंदों की जान बचाने का माध्यम नहीं, बल्कि मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। रेजांग ला के वीर शहीदों की स्मृति में आयोजित इस शिविर के माध्यम से युवाओं ने देशभक्ति के साथ सेवा और समर्पण का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button