हाईवे पर बाइक सवार दंपती से लूट: बाइक सवार तीन बदमाशों ने लाठी दिखाकर दिखाकर मंगलसूत्र सहित पैसे लूटे

[ad_1]
शिवपुरी19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र में एक बाइक पर जा रहे दंपती के साथ अज्ञात बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित दंपती ने इसकी शिकायत करैरा थाने में पहुंचकर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
तेरवीं में खाना खाने जा रहे थे पति-पत्नी
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के शाहजहांपुर थाना ग्राम जेरा का रहने वाले 35 वर्षीय अनंतराम पुत्र गयाप्रसाद लोधी अपनी पत्नी अंजना लोधी के साथ बाइक पर सवार होकर झांसी से सिरसोद थाना क्षेत्र के अमोला गांव में एक गमी में खाना खाने के लिए निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार दंपती जब करैरा थाना क्षेत्र के शिवपुरी झांसी फोरलेन हाईवे पर रात्रि 08:30 पर एस्सार पैट्रोल पंप के आगे गुजरे ही थे।
इसी दौरान एक सफेद रंग की बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें लाठी दिखाकर रोक लिया। दंपती जब तक कुछ समझ पाते तब तक तीनों बदमाशों ने दंपती के साथ लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने महिला का मंगलसूत्र छीन लिया और महिला के पति का पर्स भी निकाल लिया।
लूट का शिकार हुए अनंतराम ने बताया कि उसके पास में 1800 रुपए रखे थे। बदमाश और भी लूट की वारदात को अंजाम देते, लेकिन ने हाईवे पर कई वाहन आते हुए दिखाई दिए। जिसके कारण मौके से मंगलसूत्र और पर्स को लेकर भाग गए। पीड़ित दंपती ने इसकी शिकायत करैरा थाने में पहुंचकर दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात तीन बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
Source link




