Chhattisgarh

जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने राज्यपाल को पत्र लिखकर की जांच की मांग


जांजगीर-चांपा, 24 मई 2025। जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने राज्यपाल को पत्र लिखकर तत्कालीन कलेक्टर आकाश छिकारा के द्वारा डी.एम.एफ. मद में की गई अनियमितता की जांच कर उचित कार्यवाही करने की मांग की है। विधायक ने आरोप लगाया है कि तत्कालीन कलेक्टर द्वारा नियम कायदों को ताक पर रखकर जिला खनिज संस्थान न्यास मद की राशि का बंदरबाट किया गया है।

आरोपों की जानकारी
विधायक ब्यास कश्यप ने अपने पत्र में लिखा है कि:

  • नियमों की अनदेखी: तत्कालीन कलेक्टर द्वारा नियमों को ताक पर रखकर कार्य आबंटित किए गए।
  • चहेतों को उपकृत करना: अपने चहेतों को उपकृत करते हुए मनमानी तरीके से कार्य आबंटित किए गए।
  • अनियमितता के उदाहरण:
  • नगरपालिका परिषद की सीमा के भीतर हसदेव क्रियेशन हब की स्थापना के लिए डी.एम.एफ. मद से राशि प्रदान करना।
  • ग्राम पंचायत बनारी को कार्य एजेंसी बनाना।
  • नगरीय क्षेत्र में विद्युतीकरण और सी.सी.रोड निर्माण के लिए सिंचाई विभाग को क्रियान्वयन एजेंसी बनाना।
  • ग्राम खोखरा के खंडहर हो चुके स्टेडियम का जीर्णोद्धार करने के नाम पर डी.एम.एफ. मद से करोड़ों रुपये की राशि जारी करना।

जांच की मांग
विधायक ब्यास कश्यप ने समस्त प्रकरणों की उच्च स्तरीय कमेटी से जांच कराते हुए दोषियों के विरूद्ध उचित दण्डात्मक कार्यवाही की मांग की है। शिकायत पत्र की प्रतिलिपि महामहिम राज्यपाल के अलावा, प्रदेश के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, संयुक्त निदेशक, प्रवर्तन निदेशालय, सचिव भारत सरकार प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग नई दिल्ली, कलेक्टर जांजगीर चांपा को भी भेजी गई है।

राज्यपाल सचिवालय की कार्रवाई
राज्यपाल सचिवालय से राज्यपाल के अवर सचिव के द्वारा सचिव, छ.ग. शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन रायपुर को पत्र प्रेषित कर ब्यास कश्यप के शिकायत पत्र पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के लिए दिनांक 15.05.2025 को पत्र प्रेषित किया गया है।

Related Articles

Back to top button