Chhattisgarh

जांजगीर-चांपा के छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन, प्रवीण्य सूची में बनाई जगह

जांजगीर-चांपा जिले के विद्यार्थियों ने इस वर्ष आयोजित माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावी छात्रों ने प्रवीण्य सूची में स्थान बनाकर अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया है।

जांजगीर स्थित स्वामी विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र लोकेश राठौर ने कक्षा 10वीं में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश की प्रवीण्य सूची में 9वां स्थान प्राप्त किया। वहीं इसी कक्षा में नैतिक गौतम ने 98 प्रतिशत अंक अर्जित करते हुए 7वां स्थान हासिल किया, जो जिले के लिए गर्व की बात है।

इसी तरह चांपा के सरस्वती शिशु मंदिर की कक्षा 12वीं की छात्रा खुशबू देवांगन ने 90.04 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रवीण्य सूची में 10वां स्थान हासिल किया। खुशबू की इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

छात्रों की इस सफलता पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी इनसे प्रेरणा लेने की सलाह दी गई है। जिले में लगातार बेहतर शैक्षणिक परिणाम आने से शिक्षा का स्तर भी मजबूत होता नजर आ रहा है।

Related Articles

Back to top button