Chhattisgarh

जवानों के भविष्य को बेहतर बनाना हमारी प्राथमिकता – एसपी धर्मेंद्र सिंह

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

कबीरधाम – जिला पुलिस के जवानों के उज्ज्वल भविष्य और विभागीय समस्याओं के समाधान के लिये पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) ने एक सराहनीय पहल की शुरुआत की है। पुलिस अधीक्षक , अपनी दूरदर्शिता और संवेदनशीलता के लिये पहचाने जाते हैं और उनका उद्देश्य ना केवल जिले की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना है बल्कि जवानों के मनोबल को भी ऊंचा करना है।

एसपी धर्मेंद्र सिंह ने निर्देश दिये हैं कि प्रत्येक शुक्रवार और मंगलवार को आरक्षक / प्रधान आरक्षकों को रक्षित निरीक्षक के माध्यम से ओ.आर. (ऑर्डरली रूम) पर पेश किया जायेगा , जहां उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को सुना जायेगा। यह प्रक्रिया जवानों की हर छोटी-बड़ी समस्या को सुलझाने और उनके करियर को नई दिशा देने के लिये की गई है। इसी कड़ी में आज रक्षित निरीक्षक महेश्वर सिंह ने जवानों को पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत किया। इस दौरान जवानों ने पीएससी परीक्षा में सम्मिलित होने के लिये अनुमति मांगी , जिसे पुलिस अधीक्षक ने तुरंत स्वीकृत कर दिया। उनकी इस त्वरित कार्रवाई ने जवानों के मनोबल को और ऊंचा किया है।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जवान हमारी ताकत है , उनकी समस्याओं का समाधान और उनके भविष्य को बेहतर बनाना हमारी प्राथमिकता है। इस पहल से ना केवल उनकी परेशानियां दूर होंगी , बल्कि उनकी कार्यक्षमता और समर्पण में भी बढ़ोत्तरी होगी। इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक महेश्वर सिंह सहित जिले के कई पुलिस जवान उपस्थित रहे। यह प्रक्रिया अब हर सप्ताह नियमित रूप से संचालित की जायेगी , जिससे जवानों को लाभ होगा और विभागीय कार्यों में नई ऊर्जा का संचार होगा।

Related Articles

Back to top button