6 घंटे में सुलझी रेप की मिस्ट्री: भोपाल में लड़की से रेप का मामला झूठा निकला, घरवाले जबरदस्ती काम करवाते थे इसलिए रची साजिश

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • In Bhopal, The Case Of Rape Of The Girl Turned Out To Be False, The Family Members Used To Forcefully Get The Work Done, So The Conspiracy Was Hatched

भोपाल6 घंटे पहले

भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में बेसुध मिली लड़की का मामला भोपाल पुलिस ने 6 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे एक लड़की नंद विहार कॉलोनी के सामने सड़क किनारे बेसुध मिली थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लड़की को एम्स में एडमिट कराकर मेडिकल परीक्षण कराया। एडिशनल डीसीपी राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि लड़की ने पुलिस को दिए प्रारंभिक बयान में बताया कि दो लड़कों ने उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया है, लेकिन रेप से उसने इनकार किया था।

एडिशनल डीसीपी राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि जांच के बाद सामने आया कि मामला पूरी तरह से झूठा है। लड़की को उसके घर वाले काम पर भेजते थे। वो काम पर नहीं जाना चाहती थी। जिसके कारण उसने ये पूरा खेल रचा। मामला पूरी तरह फर्जी है लड़की के साथ कुछ भी नहीं हुआ है। वो सिर्फ काम पर न जाने के चक्कर में ऐसी कहानी बनाई। फिलहाल पुलिस मामले में आगे पूछताछ कर रही है।

लड़की के पिता का देहांत हो चुका है

परिजनों के बताया बागसेवनियां के आगे बर्रई में रहते हैं। घर में पांच सदस्य हैं। लड़की अकेली है और दो भाई हैं। पिता का देहांत हो चुका है। जीवनयापन के लिए सब काम करते हैं। लड़की का छोटा भाई भी कंपनी में काम करता है। रोज की तरह वो सुबह काम पर निकला था। लड़की भी एक घर में काम करती है, वहां जाने के लिए निकली थी। 10 बजे के करीब जहां पर काम करती है, वहां से मां के पास कॉल आया कि आज लड़की काम पर नहीं आई है। जिसके बाद उसकी खोजबीन शुरू हुई।

लड़की ने सुनाई थी झूठी कहानी
लड़की ने पुलिस को बताया था कि वह पार्क सिटी में काम करने जाती है। सोमवार सुबह 10.30 बजे वह वापस घर लौट रही थी, तभी रास्ते में मिले दो लड़के उस पर टूट पड़े। विरोध करने में वह बेसुध हो गई। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि लड़की की उम्र 18 साल के करीब है। पुलिस जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button