UP, बिहार के बाद MP में `थैंक गॉड` पर विवाद: भोपाल कोर्ट में टीचर ने अजय देवगन, इंद्र कुमार के खिलाफ कम्प्लेंट की, आज सुनवाई

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Controversy Over The Film Thank God On Madhya Pradesh, Teacher Files Complaint Against Ajay Devgan, Inder Kumar In Bhopal Court
भोपाल4 मिनट पहले
अजय देवगन की फिल्म ‘थैंक गॉड’ के विवाद की आंच UP और बिहार से होते हुए MP तक आ गई है। फिल्म में भगवान चित्रगुप्त का चरित्र गलत तरीके से पेश करने पर विवाद हो रहा है। भोपाल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में कम्प्लेंट दायर की गई है। भोपाल के गोलघर निवासी टीचर शिवम सक्सेना ने प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट न्यायालय में एक्टर अजय देवगन और फिल्म निर्माता इंद्र कुमार ईरानी के खिलाफ परिवाद दायर किया है। आज इस मामले पर न्यायालय में सुनवाई होगी। शिवम सक्सेना की ओर से अधिवक्ता शारिक चौधरी इसकी पैरवी करेंगे।
टीचर शिवम सक्सेना ने दैनिक भास्कर से बात की। बताया कि ‘थैंक गॉड’ का ट्रेलर लगभग 3 मिनट का है। ट्रेलर को टी-सिरीज कंपनी ने लॉन्च किया है। यह फिल्म भारत के सभी सिनेमा घरों में अगले महीने 22 अक्टूबर को रिलीज होना है। इस फिल्म के ट्रेलर को सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म और यू-यूटूब पर देखा जा सकता है।
ट्रेलर को मैंने अपने मोबाइल पर देखा तो इसमें भगवान चित्रगुप्त के चरित्र को गलत तरीके से पेश किया गया है। फिल्म में भगवान चित्रगुप्त को अत्याधुनिक वेशभूषा में और उनके अगल-बगल लड़कियों को कम कपड़ों में दिखाकर अश्लीलता परोसने का काम किया गया है। ये हमारी आस्था और भगवान पर चोट है।

फिल्म में अजय देवगन चित्रगुप्त के किरदार में…
इंद्र कुमार ईरानी के निर्देशन में बनी ‘थैंक गॉड’ में अजय देवगन मुख्य किरदार में हैं। वे भगवान चित्रगुप्त के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में अजय देवगन माइथोलॉजी के अनुसार हर इंसान की जिंदगी का लेखा-जोखा रखते हैं। इस फिल्म में वह सिद्धार्थ मल्होत्रा की जिंदगी में उनके कर्मों का हिसाब-किताब रखते दिखाई देने वाले हैं।
ट्रेलर में रकुल प्रीत सिंह एक पुलिस अधिकारी के रोल में हैं। 3 मिनट 7 सेकेंड के इस ट्रेलर में नोरा फतेही भी नजर आ रही हैं। ट्रेलर में अजय देवगन सूट-बूट में छोटे-छोटे कपडे़ पहने लड़कियों के साथ नजर आ रहे हैं। इसी ट्रेलर के सामने आने के बाद बवाल मचा हुआ है।

भोपाल में हुआ था थैंक गॉड का विरोध
UP और बिहार में दायर हो चुके परिवाद…
- बिहार की राजधानी पटना में अजय देवगन और फिल्म निर्माता के खिलाफ अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा ने परिवाद दायर किया गया है।
- UP में वाराणसी के सीजेएम की कोर्ट में दशाश्वमेध क्षेत्र के घुघरानी गली हौज कटोरा निवासी गोपालजी त्रिपाठी ने परिवाद दाखिल किया है। गोपालजी के अनुसार, उन्होंने फिल्म का प्रोमो देखा है। फिल्म में भगवान ब्रह्मा के मानस पुत्र भगवान चित्रगुप्त का ऐसा अपमानजनक चित्रण किया गया है कि हम सनातन हिंदू धर्मियों की आस्था को तगड़ी ठेस पहुंची है। हम भगवान चित्रगुप्त का अपमान नहीं बर्दाश्त कर सकते हैं।
- उप्र के जौनपुर में अभिनेता अजय देवगन समेत तीन के खिलाफ परिवाद दर्ज हुआ है। अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रथम मोनिका मिश्रा ने फिल्म थैंक गॉड के ट्रेलर में चित्रगुप्त महाराज का मजाक उड़ाते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में फिल्म अभिनेता अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा एवं निर्देशक इंदर कुमार पर परिवाद दर्ज किया है। दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता एवं जोगियाना मोहल्ला जौनपुर निवासी हिमांशु श्रीवास्तव ने अपने अधिवक्ता उपेंद्र विक्रम सिंह व सूर्या सिंह के माध्यम से कोर्ट में 156(3) सीआरपीसी के तहत फिल्म अभिनेता अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा व निर्देशक इंदर कुमार के खिलाफ परिवाद दायर किया।
Source link