Chhattisgarh

RAIPUR NEWS: समर्पण दिवस पर मां पद्मावती का महापूजन कर मनाया उत्सव

रायपुर ,07अक्टूबर। न्यू राजेंद्र नगर स्थित महावीर स्वामी जिनालय में 3 अक्टूबर, सोमवार से अष्टाह्निका महोत्सव का शुभारंभ हो चुका है। आध्यात्मिक चातुर्मास समिति के अध्यक्ष विवेक डागा ने बताया कि जप-तप और साधना के क्रम में परम पूज्य साध्वी स्नेहयशाश्रीजी म. सा. आदि ठाना 7 के पावन निश्रा में 3 अक्टूबर से अष्टाह्निका महोत्सव की शुरुआत हुई है, जिसमें शुक्रवार को समर्पण दिवस पर सुबह 8 बजे से मां पार्श्वपद्मावती महापूजन किया गया। पूजन के लाभार्थी जी सी जैन  परिवार है। वहीं, 8 अक्टूबर शनिवार को संकल्प दिवस पर नवपद पूजा होगी और 9 अक्टूबर को श्रद्धा दिवस पर दादागुरुदेव पूजा के साथ अष्टाह्निका महोत्सव का समापन होगा।

साध्वी स्नेहयशाश्रीजी ने बताया कि पद्मावती मां भगवान पार्श्वनाथ की अधिष्ठायिका देवी है। पद्मावती मां आज भी प्रत्यक्ष प्रकट प्रभावी है। हर भक्तों की मनाकामना पूरी करती है। पद्मावती मां के 108 रूप और 108 नाम है। एक बार एक तापस पंचागिन साध रहे थे उस समय पार्श्वनाथ परमात्मा ने उस तापस कहा कि तुमने जो अग्नि जलाई है, उससे हिंसा हुई। तापस ने काह कि साबित करके दिखाओ। तब उस समय सेवकों का आदेश देकर लकड़ी निकलवाकर उसे चिरवाया गया। उसमें नाग-नागिन का जोड़ा आधा जला हुआ निकला। फिर परमात्मा ने उन्हें नवकार सुनाया और वे मरकर देवलोक में धर्णेंद्र और पद्मावती बने और तब से जो भी पार्श्वनाथ भगवान का ध्यान या स्मरण करता है, उसकी हर मनोकामना मां पूरी करती है। पद्मावती मां सम्यकदृष्टि है।

वहीं, न्यू राजेंद्र नगर स्थित महावीर स्वामी जिनालय में 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक हर रात 8.30 बजे अद्भुत अक्टूबर का आयोजन किया जा रहा है। साध्वी स्नेहयशाश्रीजी की पावन निश्रा में बेमिसाल तोहफों से सजी खूबसूरत सी संध्या कार्यक्रम किया जा रहा है। इधर, 8 अक्टूबर शनिवार को फैमिली नंबर वन और 9 अक्टूबर रविवार को कौन बनेगा महाज्ञानी होगा जिसकी संयोजक डौंडी लोहारा ग्रुप की निशा लोढ़ा है।

Related Articles

Back to top button