Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: प्रदेश में भीषण गर्मी, 45.5 °C तक पहुंचा पारा, हीटवेव का अलर्ट, कुछ जगह गरज-चमक और हल्की बारिश के भी आसार

रायपुर । छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों तक प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, जबकि उसके बाद हल्की गिरावट हो सकती है। इस दौरान हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की गई है।

प्रदेश में शुक्रवार को मौसम शुष्क रहा। सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 26 अप्रैल को कुछ जगहों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है। हालांकि, इसके साथ ही हीटवेव का असर भी बना रहेगा।

राजधानी रायपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके साथ ही शहर में हीटवेव जैसी स्थिति रहने की आशंका जताई गई है।

Related Articles

Back to top button