भोपाल में 3 दिवसीय बाइबिल महोत्सव संपन्न: जमशेदपुर से फादर शाजी वीसी बोले- भागीदारी और मिलकर रहना जरूरी

[ad_1]
भोपाल22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

प्रतीक्षित 3 दिवसीय बाइबिल महोत्सव शुक्रवार को सुबह 8.30 बजे असंपशन चर्च, आशानिकेतन में उत्साहपूर्वक पवित्र बाइबिल के भव्य जुलूस के साथ शुरू हुआ। महाधर्म प्रांत के व्हीकर जनरल फादर ईश्वरदास मिंज ने रिट्रीट का उद्घाटन किया। भोपाल और आसपास के मसीही श्रद्धालुओं ने परिवार सहित पहले दिन के महोत्सव में भाग लिया। इस महोत्सव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य ईसाइयों के जीवन को नवीनीकृत करना था, ताकि वे मसीह के प्रेम में के साथ आगे बढ़े।
प्रमुख उपदेशक जमशेदपुर से फादर शाजी वीसी ने अपने प्रवचनों में कहा कि कलीसिया में भागीदारी और मिलकर रहना आवश्यक है। पवित्र आत्मा के फलों प्रेम, आनंद और शांति के द्वारा सभी संत बनने के लिए आमंत्रित हैं। हम सबको नई सृष्टि बनना है। हम प्रत्येक को ईश्वर ने संत बनने के लिए बुलाया है। एक अन्य उपदेशक फादर पॉल ने अपने उपदेशों के माध्यम से बताया कि परमेश्वर के वचन में शक्ति है, एक शक्ति जो दो धारी तलवार से भी तेज है।
महोत्सव का मुख्य आकर्षण स्तुति, ईश वचन, परम प्रसाद की आराधना, स्वीकारोक्ति और पवित्र युख्रीस्तीय समारोह था। रविवार को महोत्सव का आर्चबिशप एएएस दुरईराज की अगुवाई में पवित्र मिस्सा के साथ समापन हुआ। भारत के अपोस्टोलिक नुनसियो लेओपोल्डो जिरेली उस दिन के विशेष अतिथि थे और उन्होंने आर्चबिशप को पालियुम पहना कर अलंकृत किया।
पालियुम ऊनी वस्त्र है जो पोप द्वारा दुनिया भर के नव नियुक्त महाधर्माध्यक्षो को प्रदान किया जाता है, जिसे पोप फ्रांसिस ने महाधर्माध्यक्ष दुरईराज को 29 जून को वेटिकन में एक समारोह में अन्य महाधर्माध्यक्षो के साथ दिया था। अपने सम्बोधन में आर्चबिशप ने प्रार्थना करने और परमेश्वर के वचन को सुनने के लिए बड़ी संख्या में परिवार के साथ आने वाले लोगों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बाइबिल हमारे जीवन का आधार है।

यह ईश्वर और मनुष्यों के बीच की प्रेम कहानी है। यह कभी खट्टा तो कभी मीठा होता है। इसमें ईश्वर की वाणी निहित है। यह हमें दिशा देता है, यह हमारे लिए एक अच्छा संदेश है। इसलिए यह महोत्सव हम मना रहें हैं। आर्चबिशप ने इस आयोजन की सफलता के लिए लोगों को विशेष रूप से आयोजन समिति सदस्यों, फादर शाजी वीसी और उनकी टीम को धन्यवाद दिया। आर्चबिशप ने देश के सभी नागरिकों को दिपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस तीन दिवसीय आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ फादर्स, सिस्टर्स और ब्रदर्स ने भक्ति भाव से भाग लिया।
Source link