अनूपपुर जिले का मामला: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की प्रतिमा से छेड़छाड़, लोगों ने जताया रोष

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Anuppur
  • Statue Of Former Prime Minister Bharat Ratna Indira Gandhi Tampered With, People Expressed Anger

अनूपपुर23 मिनट पहले

अनूपपुर में इंदिरा तिराहे में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की गई। इसकी सूचना जैसे ही नगर में फैली सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता इंदिरा तिराहे में इकट्ठा होकर इसका विरोध किया। लोगों ने प्रशासन पर भी गुस्सा जाहिर किया।

लोगों ने कहा कि अनूपपुर का इंदिरा चौराहा असामाजिक तत्वों का अड्डा बनता जा रहा है। शहर के प्रमुख चौराहे में लगी हुई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा जी की प्रतिमा के साथ असामाजिक तत्वों के द्वारा छेड़छाड़ कर अभद्रता की है। यह अनूपपुर की शांति भंग करने का प्रयास किया गया है। जिला कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नगर पालिका पार्षदों ने जिला प्रशासन व पुलिस से अपील की है कि इस मामले की जांच कर दोषियों पर तत्काल कठोर कार्रवाई करें। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव करने की चेतावनी दी है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा की शुद्धिकरण कर उन्हें गंगा जल से नहलाकर माला पहनाई। इस कृत्य पर दुख जताया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button