आपके द्वार आयुष्मान 4.0: जिले में लगाए मैगा कैंप, 5 लाख तक का मिलता है निःशुल्क उपचार

[ad_1]

छतरपुर (मध्य प्रदेश)एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आयुष्मान भारत निरामयम योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाए जा रहे है। प्रशासन की ओर से अभियान में शेष रह गए पात्र हितग्राहियों के लिए 31 अक्टूबर तक विशेष अभियान ‘आपके द्वार आयुष्मान 4.0’ चलाया जा रहा है। इसके तहत सभी हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा।

छतरपुर जिले में कलेक्टर संदीप जीआर के निर्देशन में ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में शनिवार को छूटे हुए पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड मैगा कैंप लगाकर एवं घर-घर जाकर और स्कूलों में भी बनाये गए। जिसकी कार्य प्रगति की मॉनिटरिंग कलेक्टर जीआर ने की।

आयुष्मान कार्ड बनाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही को रोकने और प्रगति को बढ़ाने के संबंध में महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों पंचायत एवं स्वास्थ्य विभागों के अधिकारियों द्वारा कैंपों का निरीक्षण किया।

आयुष्मान कार्ड की पात्रता

आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता के लिए राशन पर्ची, बीपीएल राशन कार्ड, संबल कार्ड और कर्मकार मंडल का श्रम कार्ड में से किसी एक का होना आवश्यक है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से गंभीर बीमारियों में अस्पतालों में 5 लाख तक का मुफ्त उपचार होता है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button