गुना में नायब तहसीलदार के घर चोरी: एसी-पंखे सहित घर में रखे सामान पर हाथ साफ; पढ़िए पूरा मामला

[ad_1]

गुना5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
राघोगढ़ थाने में FIR दर्ज की गई है। - Dainik Bhaskar

राघोगढ़ थाने में FIR दर्ज की गई है।

जिले के आरोन में पदस्थ नायब तहसीलदार के घर अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। उनका कुछ समय पहले ही राघोगढ़ से आरोन तबादला हुआ था। इसके बाद वह राघोगढ़ से रिलीव होकर आरोन पहुंच गए। उनका समान राघोगढ़ वाले घर पर ही रखा हुआ था। वह अपना सामान लेने राघोगढ़ वाले घर पर पहुंचे, तो चोरी का पता चला। घर के पीछे की खिड़की तोड़कर चोरी को अंजाम दिया गया।

नायब तहसीलदार मोहित जैन ने थाने में बताया कि वह वर्तमान में आरोन तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर पदस्थ हैं। इससे पहले वे राघौगढ तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर पदस्थ थे और शासकीय आवास में रहते थे। 5 सितंबर को उनका स्थानांतरण राघोगढ़ से आरोन हो गया। वह राघोगढ़ से रिलीव होकर आरोन चले गए। उनका पूरा गृहस्थी का सामान राघोगढ़ वाले शासकीय आवास पर ही रखा था। मकान में ताला लगाकर वह आरोन चले गए।

उन्होंने बताया कि 5 नवंबर को वह अपना सामान लेने शासकीय आवास पर पहुंचे। ताला खोलकर देखा तो सामान अस्त-व्यस्त पडा था। कमरे का पिछला गेट बाहर से बन्द था। घर मे रखा सामान गायब था। सामान चैक किया तो एक एसी, एक कूलर, चार प्लास्टिक की कुर्सी हरे रंग की, दो प्लास्टिक काले रंग की, गैस सिलेण्डर, एक गैस चूल्हा, दो गद्दे फौम वाले , कम्बल, एक टैबिल फैन गायब था। घर के पीछे की खिड़की टूटी हुई थी। उसी से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। उनकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button