गायब महिला दस्तयाब: दस दिन पहले गायब हो गई थी महिला मुरैना पुलिस ने दस्तयाब किया

[ad_1]
मुरैना6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

मुरैना की सुमावली थाना पुलिस ने एक महिला को दस्तयाब किया है। महिला 10 दिन पहले अपने घर से गायब हो गई थी। गायब होने के बाद महिला के परिजनों ने उसकी सुमावली थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।
बता दें, कि सुमावली थाने में आकर रिपोर्ट लिखाई थी कि उसकी पत्नी घर से अचानक गायब हो गई है। उसने पुलिस को बताया कि उसको पूरा शक है कि उसकी पत्नी का अपहरण किया गया है। अपहरण की बात सुनकर पुलिस अलर्ट हो गई और उसने महिला की खोजबीन सुरु कर दी।
महिला से पूछताछ कर रही पुलिस
पुलिस ने महिला के एक गांव से दस्तयाब किया है। महिला ने फिलहाल पुलिस को कुछ नहीं बताया है। वह केवल यही बता रही है कि उसे कुछ लोग अपने साथ जबरन ले गए थे। महिला के साथ क्या दुष्कर्म किया गया है, इसकी भी पुलिस जांच कर रही है।
कहते हैं अधिकारी
महिला से पूछताछ की जा रही है। हो सकता है कि महिला के साथ दुष्कर्म किया गया हो। अगर ऐसा है तो आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का केस भी दर्ज किया जाएगा।
रायसिंह नरवरिया, ASP, मुरैना
Source link