कोरबा यूथ मलयाली एसोसिएशन द्वारा आयोजित एकदिवसीय ओणम समारोह का हुआ सफल समापन

कोरबा. कोरबा यूथ मलयाली एसोसिएशन ने एकदिवसीय ओणम समारोह का आयोजन ट्रांसपोर्ट नगर स्थित इंदिरा स्टेडियम ऑडिटोरियम में किया जिसमें मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ शासन के श्रम ,उद्योग वाणिज्य कर एवं आबकारी मंत्री व कोरबा के विधायक श्री लखनलाल देवांगन जी ,नगर पालिक निगम कोरबा में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी, नगर पालिक निगम कोरबा में पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन जी पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा नरेंद्र पटनवार जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा परविंदर सिंह जी , पार्षद मुकुंद सिंह कंवर जी व बड़ी संख्या में मलयाली समाज के लोग उपस्थित हुए एवं केरल राज्य की संस्कृति की एक झलक देखने के लिए अन्य विभिन्न समाजों से लोग भी उपस्थित हुए व कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए केरल राज्य से कलाकारों एवं महानुभावों का भी आगमन हुआ।
ज्ञात है कि ओणम केरल राज्य का महापर्व है इसे केरल राज्य में निवासरत हर मजहब के लोग बड़े ही हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ राजा महाबली जी के याद में मनाते हैं एवं पिछले कई वर्षों से लगातार कोरबा यूथ मलयाली एसोसिएशन के द्वारा केरल राज्य की संस्कृति परंपरा पारंपरिक वेशभूषा को संरक्षित एवं जीवित रखने के लिए यह त्यौहार भव्य कार्यक्रम के रूप में मनाया जाता है।
कोरबा जिले में बड़ी अधिक संख्या में मलयाली समाज के लोग निवासरत हैं व मुख्य रूप से विद्युत विभाग ,एसईसीएल ,बालको एनटीपीसी ,सरकारी विभाग ,निजी कंपनियां एवं उद्योग क्षेत्र में मलयाली समाज के लोग कार्यरत हैं एवं पूर्व में सेवानिवृत्ति हो चुके हैं एवं कोरबा में मलयाली समाज का इतिहास 6 दशकों से भी पुराना है एवं कोरबा जिले में बड़ी अधिक संख्या में केरल राज्य के मूल निवासी जो कि क्रिश्चियन एवं हिंदू समुदाय से है दोनों के लोग शामिल है एवं दोनों समुदाय के द्वारा भाईचारे के साथ इस भवय ओणम कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है एवं माननीय मंत्री श्री देवांगन जी के द्वारा समाज एवं भारत देश की संस्कृति के महत्व को समझाया गया एवं मलयाली समाज की सरहाना की गई एवं हर संभव मदद के लिए आश्वासन भी दिया गया।
इस भव्य कार्यक्रम में कोरबा युथ मलयाली एसोसिएशन के अध्यक्ष जय नायर, सचिव अजो जॉनसन, उपाध्यक्ष जोशी जेम्स, कार्यक्रम प्रमुख रोहित बाबू, कोषाध्यक्ष संजय नायर, सहकोषाध्यक्ष मनोज थॉमस, रामपुर क्षेत्र के प्रभारी व मंच संचालक आयुष थंकाचन जेकब, सहसचिव एवं मीडिया प्रभारी सागर (साई), सहसचिव मार्टिन जॉनसन, कैमा एडवाइजर श्रीहरि, निहारिका क्षेत्र के प्रभारी एवं कार्यक्रम सामान्वयक राखील रवि, कोरबा क्षेत्र के प्रभारी एवं सहयोगी मीडिया प्रमुख साई कृष्णन, एनटीपीसी क्षेत्र के प्रभारी निजन सुरेंद्रन, बालको क्षेत्र के प्रभारी शरद नायर, सीएसईबी क्षेत्र के प्रभारी मनोज स्वामी, कुसमुंडा गेवरा क्षेत्र के प्रभारी ओजेश कूटन, दीपका क्षेत्र के प्रभारी ओमेश कूटन, कार्यक्रम सामान्यव्यक् निशा सिंह ठाकुर, कार्यक्रम सामान्यव्यक प्रेसी अजो, संस्कृतक समन्वयक राजश्री सागर एवं कोरबा जिले के समस्त मलयाली बंधूओ का सहयोग रहा.





