पुल पर फुद्दी-मच्छरों से बचने में गई आरक्षक की जान: बाइक से जा रहा आरक्षक रेलिंग से टकराकर ताप्ती नदी में जा गिरा

[ad_1]
बुरहानपुर (म.प्र.)एक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

आरक्षक
ताप्ती नदी के हतनूर बादखेड़ा पुल पर फुद्दी, मच्छरों से बचने के चक्कर में बाइक से जा रहा एक पुलिस जवान रेलिंग से टकराकर नदी में जा गिरा। घटना रात 8 बजे की है। सुबह 10 बजे तक 14 घंटे बाद भी आरक्षक का पता नहीं चला। रेस्क्यू टीम द्वारा उसकी तलाश की जा रही है।
बोरगांव थाना पंधाना में पदस्थ आरक्षक गज्जु आवड़े बुरहानपुर जिले के शाहपुर का रहने वाला है। गुरुवार रात 8 बजे आरक्षक ताप्ती नदी स्थित हतनूर बादखेड़ा पुलिया से बाइक से जा रहा था तभी पुलिया पर फुद्दी, मच्छरों से बचने के चक्कर में वह रेलिंग से टकराते हुए ताप्ती नदी में जा गिरा। नदी में पानी काफी अधिक है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किनारे पर रहने वाले मच्छली पकड़ने लोगों ने आरक्षक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव काफी तेज होने के कारण आरक्षक बह निकला। वहां से गुजर रहे ईश्वर चौधरी ने इसकी सूचना शाहपुर थाना प्रभारी को दी।
तब थाना प्रभारी गिरवरसिंह जलोदिया टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दूसरे दिन शुक्रवार सुबह से भी रेस्क्यू जारी है, लेकिन फिलहाल आरक्षक का पता नहीं चला है। इसलिए संभावना व्यक्त की गई कि आरक्षक की डूबने से मौत हो चुकी है।
महाराष्ट्र की सीमा से लगती है ताप्ती
ताप्ती नदी कुछ किमी दूर से ही महाराष्ट्र की सीमा को छूती है ऐसे में आशंका यह भी जताई जा रही है कि शव आगे बह निकला होगा। होमगार्ड जवान, गोताखोर रेस्क्यू में जुटे हैं।
Source link