कोतमा थाना क्षेत्र का मामला: दहेज में बाइक नहीं मिलने पर गर्म तेल में जलाए पत्नी के हाथ, घर से निकाला

[ad_1]

अनूपपुर6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कोतमा थाना अंतर्गत दहेज का मामला सामने आया हैं। जहां महिला ने बताया कि उसके ससुराल वालों ने बाइक नहीं देने पर घर से बाहर निकाल दिया। पति ने महिला का गर्म तेल में हाथ डाल दिया।

इससे उसके बाएं हाथ की दो उंगलियां जल गई। सास एवं पति ने दोबारा बाइक नहीं लाने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही हैं। सकीना बेगम ने बताया कि 21 जुलाई 2022 को मोहम्मद आशिफ राइन के शादी हुई थी। 21 जुलाई को ससुराल पेंड्रा चली गई थी। 22 जुलाई की रात पति ने शादी में बाइक नहीं मिलने पर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। 23 जुलाई को महिला जब अपने मायके आई तो उसने प्रताड़ना के बारे में घर में किसी को नहीं बताया। 27 जुलाई को जब पीड़ित वापस अपने ससुराल गए तो उसके पति व सास ने बाइक नहीं मिलने पर अभद्रता करते हुए उसके साथ गाली-गलौज कर चप्पल से मारपीट की।

डर की वजह से पीड़ित ने पड़ोसियों को इसके बारे में नहीं बताया। पति ने महिला का मोबाइल भी रख लिया था। 13 अक्टूबर को पति ने पीड़ित से तेल गर्म कर मालिश करने को कहा। तेल गर्म कर पति के मालिश के लिए गई। पीड़िता ने कहा कि तेल ज्यादा गर्म है, ठंडा होने पर मालिश कर दूंगी। पति ने गर्म तेल में पीड़िता का हाथ डाल दिया। उसकी दो अगुलियां जल गई।

22 अक्टूबर को पीड़ित की बड़ी बहन ने पीड़ित को लेने के लिए ससुराल पेंड्रा गई थी। सास एवं पति के द्वारा पीड़ित को अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे तो उसकी बड़ी बहन ने समझाने की कोशिश की। सास एवं पति ने पीड़ित को कहा कि दोबारा बाइक लेकर नहीं आई तो जान से खत्म कर देंगे। इसके बाद पीड़ित एवं उसके बहन शाम को कोतमा वापस आ गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत कोतमा थाने में की है। पति एवं सास पर कार्रवाई की मांग की है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button