टीकमगढ़ में फिर मिला रसल्स वाइपर: 3 दिन में दूसरी बार मिले सबसे जहरीले सर्प को मधुबन जंगल में छोड़ा

[ad_1]
टीकमगढ़9 घंटे पहले
टीकमगढ़ शहर में 3 दिन के भीतर दूसरी बार देश के सबसे जहरीले रसल्स वाइपर सांप को देखा गया। जानकारी लगते ही तुरंत वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बड़ी मशक्कत के बाद सांप का रेस्क्यू किया। इसके बाद शाम करीब 5 बजे उसे मधुबन जंगल में जाकर छोड़ दिया गया।
वनरक्षक हर्ष तिवारी ने बताया कि बुधवार दोपहर शहर के पपौरा चौराहा जैन मंदिर के पास रहने वाले राजेंद्र सिंह परमार ने मकान के बगीचे में अजगर सांप होने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर राजेंद्र सिंह से फोन पर सांप की फोटो मंगवाई। जैसे ही सांप की फोटो देखी तो वह रसल्स वाइपर की तरह दिखाई दिया। तुरंत अपने साथी दीपेश प्रजापति के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद बगीचे में सांप को पकड़ने के लिए प्रयास शुरू किए गए।
काफी एग्रेसिव हो गया था सांप
वनरक्षक हर्ष तिवारी ने बताया कि रेस्क्यू के दौरान रसल्स वाइपर काफी एग्रेसिव हो गया। बगीचे में काफी पेड़ पौधे और झाड़ियां लगी थी, जिसके चलते उसे पकड़ने में काफी मशक्कत करना पड़ी। उन्होंने बताया कि उपकरणों के बाद भी सांप के काटने का डर था, लेकिन किसी तरह उसे पकड़ने में सफलता मिल गई।
मधुबन जंगल में जाकर छोड़ा
राजेंद्र सिंह परमार के घर से सांप को रेस्क्यू करने के बाद एक डिब्बे में बंद किया गया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने उसे शहर से करीब 10 किमी दूर मधुबन जंगल में जाकर छोड़ दिया।
रविवार को कुएं से निकाला था रसल्स वाइपर
2 दिन पहले रविवार को वन विभाग की टीम ने शहर के पुरानी टेहरी मोहल्ले में अशोक शर्मा के खेत पर बने कुएं से रसल्स वाईपर का रेस्क्यू किया था। 3 दिन के भीतर दूसरी बार शहर में सबसे खतरनाक सांप को पकड़ा गया है।


Source link