Chhattisgarh

कैच ऑफ द रेन और कोरबा की बदलती तस्वीर पर आयुक्त आशुतोष पांडेय की आकाशवाणी से विशेष बातचीत

कोरबा, 08 अगस्त। कैच ऑफ द रेन कैंपेन और कोरबा में हो रहे बदलावों को लेकर नगर पालिका निगम कोरबा के आयुक्त आशुतोष पांडेय की आकाशवाणी बिलासपुर से विशेष बातचीत प्रसारित की जाएगी। इस दौरान वे जल संरक्षण के प्रयासों, कैच ऑफ द रेन अभियान और कोरबा की बदलती तस्वीर से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपनी बात रखेंगे।

यह विशेष बातचीत रविवार रात 8 बजे आकाशवाणी बिलासपुर से प्रसारित होगी। श्रोता इसे आकाशवाणी बिलासपुर के एफएम 103.2 मेगाहर्ट्ज पर सुन सकेंगे।

कैच ऑफ द रेन अभियान के तहत वर्षा जल के संरक्षण और उसके बेहतर उपयोग को लेकर कोरबा में किए जा रहे प्रयासों को भी इस बातचीत में प्रमुखता से साझा किया जाएगा। इसके साथ ही शहर में विकास और जनसुविधाओं की दिशा में हो रहे बदलावों पर भी चर्चा होगी।

Related Articles

Back to top button