ठंड ने बदला मौसम का मिजाज: दमोह में शुरू हो गई शीतलहर, 7 साल बाद दर्ज किया गया इतना कम तापमान

[ad_1]
दमोहएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

दमोह में मौसम का मिजाज बदल गया है। शीतलहर चलने लगी है। अब दिन में भी लोग ठंड महसूस कर रहे हैं। सुबह-सुबह लोग अपने घरों की छत पर या खुले मैदान में धूप तापते नजर आने लगे हैं। दोपहर में भी लोग गर्म कपड़े पहन रहे हैं।
शनिवार रात की बात की जाए तो न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री पर पहुंच गया। इसके करीब न्यूनतम तापमान 7 साल पहले 2016 में दर्ज किया गया था। उस समय न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री दर्ज किया गया था और उसके बाद 2022 में 10 डिग्री दर्ज किया गया है।
वहीं एक दिन पहले ही शुक्रवार रात को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया था। अचानक एक दिन में ही 7 डिग्री तापमान नीचे गिर गया। कृषि वैज्ञानिक राजेश खवसे की माने तो 23 नवंबर के आसपास मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री दर्ज किया जाएगा। आसमान में हल्के बादल भी छाए रहेंगे।
7 सालों में 19 नवंबर का मौसम रिकॉर्ड
साल-न्यूनतम-अधिकतम तापमान
- 2016-8.6-32.5
- 2017-19.5-28.5
- 2018-12.4-33.5
- 2019-14.8-30.5
- 2020-18.0-32.0
- 2021-16.2-29.5
- 2022-10.4-28.5
Source link